फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A memorandum will be submitted to MLAs and ministers on the 17th.

Yamuna Nagar News: विधायकों व मंत्रियों को 17 को सौंपेंगे ज्ञापन

Thu, 13 Aug 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A memorandum will be submitted to MLAs and ministers on the 17th.
दमकल केंद्र के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी दमकल केंद्र में जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 13 मई के समझौते लागू करने की मांग की। वहीं, 17 अगस्त सभी विधायकों व मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया।
विज्ञापन

राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज, प्रधान विजेंद्र सिंह ने बताया कि सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में मंगलवार को दमकल यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें हड़ताल को 15 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद विचार गोष्ठी की जाएगी। गोष्ठी में दमकल कर्मचारियों की लंबित मांगों और उनके साथ किए जा रहे व्यवहार पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

17 अगस्त से नगरपालिका कर्मचारी संघ और दमकल कर्मचारी यूनियन जिले के विधायकों, मंत्रियों, सांसदों, नगर निगमों के सदन के सदस्यों, चेयरमैनों और महापौरों को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करने और सरकार से मांगों का समाधान करवाने की अपील की जाएगी। धरने में सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौदे, नंदलाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला सचिव सोमनाथ, खंड प्रधान अशोक वर्मा, सचिव जरनैल चिनालिया ने सरकार पर 13 मई के समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed