फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A masked man set fire to a car parked outside a house

Yamuna Nagar News: नकाबपोश ने घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग

Mon, 03 Jun 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
A masked man set fire to a car parked outside a house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांसापुर की कमलापुरी कॉलोनी में शरारती तत्वों ने रविवार तड़के घर के बाहर खड़ी अल्टो कार में आग लगा दी। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जांच करने पर पास लगे सीसीटीवी में एक नकाबपोश दिख रहा है, जिसके हाथ में एक बोतल भी है। वह बोतल कार के अगले पहिये के ऊपर रखी मिली। कार की मालकिन बेबी ने थाना गांधी नगर में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बेबी ने बताया कि उसकी अल्टो कार रोजाना घर के पास गली में खड़ी रहती है। रविवार तड़के करीब तीन बजे उन्हें बाहर से आग की लपटें उठती दिखी। वह तुरंत बाहर आई और कार में आग लगी देख कर शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी बाहर आ गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। बेबी का आरोप है कि सीसीटीवी में एक नकाबपोश युवक दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में बोतल भी थी।
विज्ञापन

उन्हें शक है कि उसी युवक ने कार में आग लगाई है। इससे पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी है। जिसकी शिकायत उसने थाने में दी। परंतु पुलिस ने आज तक किसी पर कार्रवाई नहीं की। यदि कार्रवाई की गई होती तो आज उसकी कार में आग नहीं लगी होती। मामले की सूचना पाते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed