फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A laborer fell on the road from a trolley full of straw, died

Yamuna Nagar News: भूस से भरी ट्रॉली से सड़क पर गिरा मजदूर, मौत

Thu, 20 Apr 2023 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Apr 2023 03:25 AM IST
विज्ञापन
A laborer fell on the road from a trolley full of straw, died

विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर के गांव साहबपुर में भूस ले जाते समय मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क पर गिर गया। सिर सड़क पर लगने से मजदूर घायल हो गया। हादसे में घायल मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रादौर के गांव साहबपुर निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि उनके खेतों के पास ही साहबपुर निवासी अरुण कुमार परिवार समेत रहते हैं। मंगलवार दोपहर दो बजे वह अपने खेतों से भूस ट्रैक्टर ट्रॉली में लोड करवा रहा था। उनके पास ही अरुण कुमार अपनी ट्रॉली में भूस भरवा रहा था। जैसे ही अरुण अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में भूस भरकर सड़क पर चढ़ाने लगा तो ट्रॉली से भूस से भरी पल्ली खिसकने लगी। पल्ली रोकने के लिए अरुण ने रस्सी का कसने के लिए गांव के ही बलदेव को ट्रॉली पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद अरुण कुमार ने अचानक ट्रैक्टर चला दिया। जिससे बलदेव कुमार सड़क पर नीचे गिर गया। सिर सड़क पर लगने से वह लहूलुहान हो गया। उन्होंने तुरंत बलदेव को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां बलदेव की हालत गंभीर होने पर जगाधरी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान बलदेव की मौत हो गई। आरोप है कि यह हादसा अरुण कुमार की लापरवाही से हुआ है। इस शिकायत पर पुलिस ने अरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed