फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A hospital will be built in Farkpur, the minister laid the foundation stone

Yamuna Nagar News: फर्कपुर में बनेगा चिकित्सालय, मंत्री ने किया शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A hospital will be built in Farkpur, the minister laid the foundation stone

विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप। फर्कपुर में मुलखराज रामदुलारी नंदा रोटरी यमुनानगर चैरिटेबल की ओर से निर्मित किए जाने वाले आंख व दांत चिकित्सालय का कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक घनश्यामदास अरोड़ा भी उपस्थित रहे।


मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार सभी को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जब निजी सस्थाएं भी इस कार्य में सहयोग करती है तो सामाजिक कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित है। लोगों के इस प्रकार के सहयोग से इस मुहिम को गति मिल सकेगी। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि लोग मैं और मेरा परिवार तक सीमित है, पर हमें इससे आगे बढ़ना है। सामाजिक कार्यों को महत्व देना है। डीजी रोटरी क्लब राजपाल सहारनपुर ने कहा कि सच्चे मन से कोई कामना की जाए तो ईश्वर उसका मार्ग तैयार करता है। अश्विनी नंदा ने यह भूमि दान करके जनकल्याण का कार्य किया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मेयर मदन चौहान, रामनिवास गर्ग, रोटरी क्लब के सदस्य व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed