{"_id":"0c944563a5394965fdca92a35721ee94","slug":"a-home-mechanic-killed-in-tagore-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैगोर गार्डन के एक घर में राजमिस्त्री की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर गार्डन के एक घर में राजमिस्त्री की हत्या
अमर उजाला/ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Mon, 30 Jun 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर गार्डन इलाके में एक राजमिस्त्री अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। उसके गले में निशान पाए गए हैं।
मृतक की पत्नी, बच्चे और भाई घर से फरार है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। टैगोर गार्डन में रहने वाले गणेश कांडू ने 15 दिन पहले अपना मकान बिहार के मोतीहारी जिले के पुनदेव (34) को किराए पर दिया था।
पुनदेव के साथ उसकी पत्नी, तीन छोटे बच्चे और भाई भी उस मकान में रह रहे थे। गणेश ने बताया कि रविवार को सुबह पुनदेव और उसका भाई सुबह काम पर चले गए।
लेकिन रविवार को मकान से कोई बाहर नहीं निकला। जब काफी देर हो गई तो गणेश को शक हुआ। उसने पुनदेव के मकान का दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई बाहर नहीं निकला।
गणेश ने दरवाजे को ढकेला तो वह खुल गया। भीतर जाने पर उसे कमरे में पुनदेव जमीन पर मृत नजर आया। गणेश ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
कुछ देर में सिटी थाना एसएचओ और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर आ गई। सीन ऑफ क्राइम टीम के सदस्यों ने मकान से साक्ष्य इकट्ठे किए।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी, बच्चे और भाई मकान से जा चुके हैं। मृतक के गले में निशान नजर आए, जिससे उसका गला दबाए जाने की आशंका बनी।
पुलिस ने मृतक की पत्नी, बच्चे और भाई का काफी देर तक इंतजार किया लेकिन कोई भी वहां नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में भेज दिया।
विज्ञापन
पड़ोसी अधिक नहीं जानते
पुनदेव अपनी पत्नी, बच्चों और भाई के साथ 15 दिन पहले मकान में रहने आया था। इसलिए पड़ोस के लोग उनके बारे में अधिक नहीं जानते हैं।
कमरे में पुनदेव का शव पड़ा होने और उसकी पत्नी, बच्चों और भाई के वहां ना होने से पुलिस के शक की सुई उन पर केंद्रित हो रही है। फिलहाल उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।