{"_id":"6a529370ef729f4e770866d4","slug":"a-healthy-body-and-mind-are-lifes-greatest-asset-sandeep-bajaj-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159356-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ शरीर और मन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : संदीप बजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ शरीर और मन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी : संदीप बजाज
Sun, 12 Jul 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
अतिथियों का स्वागत करतीं सोसाइटी की पदाधिकारी। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को सुदर्शन फाउंडेशन, विजन इमिग्रेशन और अमर ज्वेलर्स के सहयोग से महिला जागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुदर्शन फाउंडेशन के संस्थापक संदीप बजाज ने आयुर्वेद के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान दिया।
उन्होंने संतुलित जीवनशैली, प्राकृतिक चिकित्सा और पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने भविष्य में भी दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। विजन इमिग्रेशन के वीजा एवं इमिग्रेशन कंसल्टेंट सर्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा, रोजगार और वीजा प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
अमर ज्वेलर्स के प्रतिनिधि सुंदर प्रताप नारंग ने सोना, चांदी और हीरे की शुद्धता की पहचान तथा सही आभूषण चयन के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान इंटर्न विद्यार्थियों ने आयुर्वेद, कॅरियर, वीजा प्रक्रिया और व्यक्तित्व विकास से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक रेखा ठकराल ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के इंटर्न, दिव्यांग बालिकाओं एवं महिलाओं तथा सोसाइटी केसदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव भारती कांबोज, डॉ. सत्यम नागपाल और संजीव ओबेरॉय सहित अन्य उपस्थित रहे।