{"_id":"6666333020a01f7fb40a9044","slug":"a-girl-died-after-being-hit-by-a-mini-truck-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-120167-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छोटा हाथी गाड़ी की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छोटा हाथी गाड़ी की टक्कर से बच्ची की मौत
Mon, 10 Jun 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। ग्रीन विहार कॉलोनी जगाधरी में घर के बाहर गली में खेल रही चार साल की बच्ची को छोटा हाथी गाड़ी ने टक्कर मार दी। बच्ची को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के कासमपुर गांव निवासी जीशान खान ने बताया कि वह इस समय ग्रीन विहार कॉलोनी जगाधरी में किराये पर रहता है। वह रवि टिंबर फैक्टरी बूडिया चौक अमादलपुर रोड जगाधरी में मजदूरी का काम करता है। उसके पास दो लडकियां व तीन लड़के हैं।
शनिवार रात करीब पौने आठ बजे उसकी पत्नी सायरा का उसके पास फोन आया कि उसकी चार साल की बेटी इमरा खातून गली में खेल रही थी। तभी गली में एक छोटा हाथी तेज गति से चलाते हुए आया। चालक ने गली में खेल रही इमरा खातून को टक्कर मार दी है। इमरा को उनका पड़ोसी आसिफ तुरंत बाइक पर उपचार के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी लेकर गया।
विज्ञापन
सूचना पाते ही वह भी मौके पर पहुंच गया। जहां उसे पता चला कि बेटी को काफी चोट लगी है। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पाते ही बूडिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पड़ोसी आसिफ ने सोचा छत से गिरी बच्ची
जब यह हादसा हुआ तो आसिफ अपने घर में मौजूद था। बच्ची जब छोटा हाथी गाड़ी की चपेट में आई तो लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर आसिफ दौड़ता हुआ आया और अपनी बाइक पर पड़ोसी की मदद से बच्ची को लेकर अस्पतालपहुंचा। आसिफ को उस समय पता नहीं था कि बच्ची के साथ क्या हुआ है। उसने सोचा की बच्ची घर की छत से गिरी है। इस पर उसने अस्पताल में भी यही लिखवा दिया कि बच्ची छत से गिरी है। तभी परिजन वहां पहुंच गए और सारी बात का पता चला।