{"_id":"66e8ad5ff29fcdb83e0ef074","slug":"a-girl-became-a-victim-of-fraud-after-making-friendship-on-facebook-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-125438-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फेसबुक पर दोस्ती कर युवती ने बनाया ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फेसबुक पर दोस्ती कर युवती ने बनाया ठगी का शिकार
Tue, 17 Sep 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती ने हीरानगर निवासी अमित कुमार को शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर 2.90 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता लगने पर उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी करता है। उसके पास से 15 जुलाई को जानवी शर्मा फेसबुक अकाउंट से रिक्वेस्ट आई थी। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार की। जिसके बाद फेसबुक पर उसकी उससे बातचीत होने लगी। बाद में दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर दे दिया। मोबाइल फोन पर भी उनकी बातचीत होने लगी।
कुछ दिन बाद जानवी ने कहा कि वह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का कार्य करती है। यदि वह शेयर मार्केट में निवेश करता है तो वह उसे अधिक लाभ करा देगी। आरोपी युवती ने उसके फोन में एक ऐप डाउनलोड कराई। उस ऐप पर ट्रेडिंग में लगाए गए रुपयों का प्रॉफिट दिखता रहता था। जानवी की बातों में आकर उसके दिए अकाउंट में दो लाख 90 हजार रुपये डाल लिए।
विज्ञापन
उसने कहा था कि इन रुपयों को वह ट्रेडिंग में लगा देगी। काफी दिन बीतने के बाद भी ऐप पर कोई लाभ नहीं दिखा। उसने इस संबंध में आरोपी जानवी से बातचीत की। लेकिन उसने जल्द ही उसके निवेश किए रुपये अधिक होने की बात कहीं। लेकिन उसे कोई लाभ दिखाई नहीं दिया। इस पर उसने आरोपी जानवी से उसके रुपये वापस करने को कहा।
इसके बाद आरोपी ने अपना नंबर बंद कर दिया। अब न तो उसके फोन पर बात हो रही है और न ही फेसबुक पर। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।