फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A gangster based abroad orchestrated the shooting by offering a bribe of 50,000 rupees

Yamuna Nagar News: विदेश में बैठे गैंगस्टर ने 50 हजार का लालच देकर कराई फायरिंग

Tue, 10 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
A gangster based abroad orchestrated the shooting by offering a bribe of 50,000 rupees
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का जायजा लेते एसपी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के सिटी मॉल और एक निजी अस्पताल में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए नाबालिग युवकों को मात्र 50 हजार रुपये का लालच दिया गया था। यह साजिश विदेश में बैठे गैंगस्टर नोनी राणा के इशारे पर रची गई थी, जिसकी कमान कुरुक्षेत्र निवासी मुख्य आरोपी गुरलाल के हाथों में थी।
बदमाश गुरलाल सोशल मीडिया के जरिए ऐसे युवकों की तलाश में था जो पैसों के लिए फायरिंग जैसी वारदात करने को तैयार हो जाएं। इसके लिए उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई युवकों से संपर्क साधा। इसी दौरान करनाल के तरावड़ी क्षेत्र के दो नाबालिग उसके संपर्क में आए। बातचीत बढ़ने पर उन्हें 50 हजार रुपये का लालच देकर वारदात के लिए तैयार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूरी योजना गुरलाल ने बनाई और नाबालिगों को केवल दहशत फैलाने के लिए इस्तेमाल किया गया। उधर, फायरिंग की वारदात के बाद सुरक्षा को देखते हुए वरयाम सिंह अस्पताल के बाहर पुलिस की गार्द लगा दी गई। इस दौरान करीब तीन कर्मी तैनात हुए, साथ ही अस्पताल के सामने सड़क पर नाका भी लगाया गया है। वहीं, पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए तीनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यह प्राथमिकी सीआईए टू पुलिस टीम के उप निरीक्षक राकेश कुमार की शिकायत पर की है। पुलिस का मानना है कि गैंग का मकसद रंगदारी वसूली के लिए शहर में डर का माहौल बनाना था। इसी कारण अस्पताल और सिटी मॉल जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाया गया। सिटी मॉल के बाहर फायरिंग कर गैंगस्टरों के नाम की पर्ची फेंकी गई, ताकि शहर में खौफ फैल सके। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
मुठभेड़ में दो को लगी थी गोलियां
शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाश रेलवे रोड स्थित मल्टी स्पेशलिटी वरयाम अस्पताल में घुसे। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। रिसेप्शन के पास पहुंचते ही उन्होंने ताबड़तोड़ 13 से 14 राउंड फायरिंग कर दी।पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।वा रदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश कांसापुर एरिया में देखे गए थे। इस पर पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। तीसरा बाइक से गिरकर घायल हो गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया है।

तीनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले से और कौन-कौन जुड़े इसका पता लगा जा रहा है। - कमलदीप गोयल, एसपी,यमुनानगर।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का जायजा लेते एसपी। आर्काइव

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल का जायजा लेते एसपी। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed