फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A gang involved in making fake currency was caught

Yamuna Nagar News: नकली करेंसी बनाने वाले गिरोह का शातिर काबू

Mon, 04 Nov 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
A gang involved in making fake currency was caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नकली करेंसी बनाने वाले गिरोह के एक और सदस्य को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को कुछ अन्य तथ्य भी हाथ लगे हैं। कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। जल्द ही इस मामले में नया खुलासा किया जाएगा।
अगस्त में सीआईए-1 की टीम ने नकली करेंसी बनाने वाले गिरोह का राजफाश किया था। उस समय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिनके कब्जे से 12 लाख 75 हजार रुपये की नकली करेंसी भी बरामद की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपने कुछ साथियों के नाम भी पुलिस को बताए थे। इसके बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। सीआईए-1 प्रभारी यादवेंद्र सिंह ने बताया कि गौरव का नाम भी सामने आया था। शनिवार को पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लेकर आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। जिसमें कुछ नए तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। कुछ अन्य साथियों के नाम भी गौरव ने पुलिस को बताए हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला में तैयार करते थे नकली नोट
सीआईए-1 इंचार्ज यादवेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे पहले छछरौली से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद जांच की तो पता चला था कि पंचकूला के एक फ्लैट नकली करेंसी तैयार की जाती थी। पुलिस टीम ने फ्लैट पर भी रेड की थी। उस समय कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed