फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A fury march was taken out with black flags and upside-down brooms

Yamuna Nagar News: काले झंडे व उल्टा झाड़ू लेकर निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A fury march was taken out with black flags and upside-down brooms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मांगों की अनदेखी करने पर नगर निगम व दमकल कर्मियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। कर्मचारी नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के बाहर जुटे। यहां प्रदर्शन के बाद रेलवे रोड पर काले झंडे व उल्टा झाड़ू लेकर रोष मार्च निकाला। इस दौरान सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
नगर पालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर रोष प्रदर्शन की अगुवाई शाखा प्रधान पपला ने की। सर्व कर्मचारी संघ से जिला प्रधान महिपाल सौदे, नगर पालिका कर्मचारी संघ से जिला प्रधान प्रवेश परोचा, अग्निशमन विभाग से राज्य संगठन सचिव संतोष कुमार व ऑडिटर रिंकू कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों से लगातार महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। केंद्र व राज्य सरकार इन नदियों पर रोक लगाने के बजाय जाति-धर्म के नाम पर जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

20 मई की देशव्यापी हड़ताल से मांग होगी कि पूंजीपतियों के हक में श्रम कानून में किए गए बदलाव वापस हों, न्यूनतम वेतन 26000 रुपये लागू हो, कच्चे कर्मचारियों को पक्का हो। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगम व दमकल कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के साथ सात अगस्त 2024, 29 अक्टूबर 2022 और 2018 में मानी गई मांगों के परिपत्र जारी नहीं किए गए। इसके कारण बार-बार धरना-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। नगर निगम व दमकल के कर्मचारी 16 मई को क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे और 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर बलदीप तुंबी, रमन, सोरन, सुरेश, जीतो, कमलेश, श्यामलाल, दमकल से शाखा प्रधान वीरेंद्र धीमान, अभिषेक, विक्की वालिया, विजेंदर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed