{"_id":"66c3de39ccff2f8716074d84","slug":"a-friend-was-killed-with-a-stick-and-a-brick-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-455737-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डंडे व ईंट से दोस्त को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डंडे व ईंट से दोस्त को उतारा था मौत के घाट
Tue, 20 Aug 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढ़ौरा। इंद्रा कालोनी के पास खेत में लगे नलकूप पर 21 जुलाई को साढौरा निवासी 30 वर्षीय संदीप की हत्या करने के आरोपी उसके दोस्त अजय व राहुल से पुलिस ने रिमांड के दौरान डंडे व ईंट बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों से निशानदेही कराकर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए। पुलिस आरोपी के साथी रविंद्र की तलाश कर रही है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
साढ़ौरा थाना प्रभारी अनिल राणा ने बताया कि 21 जुलाई की रात को राहुल, अजय व रविंद्र ने षड्यंत्र रचकर संदीप को कांवड़ यात्रा पर जाने के बहाने घर से बुलाया था। इसके बाद उसे इंद्रा कालोनी के पास खेत में लगे नलकूप के पास ले गए। वहां पर चारों ने शराब पी। जब संदीप को नशा हो गया तो तीनों ने उसे डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था। राहुल की संदीप के साथ रंजिश चल रही थी, क्योंकि वह अक्सर उसके साथ गाली गलौज करता था। जिसके चलते राहुल ने अजय व रविंद्र को अपने साथ लेकर हत्या का प्लान बनाया। बाद में उसकी हत्या की।
साढौरा निवासी बलदेवी 16 अगस्त को अपने बेटे संदीप की गुमशुदगी की सूचना देने थाने आई तो थाने में लगे पोस्टर से शव की पहचान अपने बेटे के तौर पर की। उसके बेटे को घर से अजय व रविंद्र बुलाकर ले गए थे। जब वह वापस नहीं लौटा तो आरोपियों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। काफी दिन तक कोई पता नहीं लगा। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया और पूरे मामले का खुलासा किया।