{"_id":"60b145a48ebc3eaca16e0cd1","slug":"a-fire-broke-out-while-filling-a-sanitizer-bottle-doctor-died-due-to-scorching-yamuna-nagar-news-knl713713147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजर की बोतल भरते समय लगी आग, झुलसने से चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजर की बोतल भरते समय लगी आग, झुलसने से चिकित्सक की मौत
विज्ञापन
यमुनानगर। बोतल में सैनिटाइजर भरते हुए आग लग गई, जिससे चिकित्सक झुलस गया। गंभीर हालत में चिकित्सक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अल सुबह उसकी मौत हो गई। हादसा थाना गांधीनगर क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा कि सैनिटाइजर की बोतल भरते समय चिकित्सक सिगरेट पी रहा था। इस दौरान सिगरेट सैनिटाइजर पर गिरने से आग लग गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीरवार देर शाम 50 वर्षीय डॉ. विनिश कुमार अपने घर पर थे। इस दौरान दैनिक प्रयोग के लिए वे बड़ी कैन से बोतल में सैनिटाइजर भरने लगे। पुलिस जानकारी के अनुसार सैनिटाइजर भरते समय डॉ. विनिश सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान सिगरेट सैनिटाइजर पर गिर गई, जिससे आग लग गई और डॉ. विनिश आग की चपेट में आया गया। शोर सुनकर परिवार वालों ने आग पर काबू पाया, लेकिन चिकित्सक तब तक 50 प्रतिशत तक झुलस चुका था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार अल सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। डॉ. विनिश कुमार अपने पिता के सरोजनी कॉलोनी स्थित दुआ अस्पताल में ही प्रैक्टिस कर रहे थे। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंनेे मौका मुआयना किया। जांच में सामने आया कि सैनिटाइजर पर जलती सिगरेट गिरने से आग लगी है। इसके अलावा पुलिस अन्य पहलु से भी जांच कर रही है।
आईएमए ने जताया शोक
डॉ. विनिश कुमार की मौत पर आईएमए ने गहरा शोक प्रकट किया है। आईएमए सचिव डॉ. आर मसीह ने कहा कि चिकित्सक की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। यह बेहद दर्दनाक हादसा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में इसे प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। चूंकि सैनिटाइजर में 90 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है। जो अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर प्रयोग करके तुरंत आग के संपर्क में न आए। किसी प्रकार की वस्तु, माचिस, सिगरेट, लाइटर आदि का बिल्कुल प्रयोग न करें। वहीं बच्चों की पहुंच से भी सैनिटाइजर दूर रखें।