फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A fine of Rs 1 lakh was collected from six shopkeepers

Yamuna Nagar News: छह दुकानदारों से वसूला एक लाख रुपये जुर्माना

Fri, 12 Sep 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 1 lakh was collected from six shopkeepers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिंगल यूज प्लास्टिक अर्थात पॉलिथीन में सामान बेचने वाले दुकानदारों पर नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने जगाधरी वर्कशॉप रोड पर महाराणा प्रताप चौक व रादौर रोड स्थित छह दुकानदारों के चालान एक लाख रुपये जुर्माना वसूला। बरामद सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद (आईएएस) के निर्देशों पर अतिक्रमण करने वाले, प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वाले और खुले में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए तीन टीमें बनाई गई है। वार्ड एक से सात तक सीएसआई हरजीत सिंह, वार्ड आठ से 15 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल और वार्ड 16 से 22 तक सीएसआई अनिल नैन को जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर ये टीमें प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की एसडीओ दीक्षा पांडे, एसडीओ गौरव व नगर निगम के एसआई सुशील कुमार व होमगार्ड के जवानों की टीम ने पहले जगाधरी वर्कशॉप रोड महाराणा प्रताप चौक के पास दुकानों पर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परचून की दो दुकानों से भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक जिसमें पॉलिथीन, पॉलिथीन से बने गिलास व अन्य सामग्री बरामद हुई। टीम द्वारा दोनों दुकानदारों के चालान कर सामान अपने कब्जे में लिया। इसके बाद टीम ने रादौर रोड पर कई दुकानों की जांच की। जांच के दौरान यहां चार दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुआ। इन चारों दुकानदारों के भी मौके पर चालान किए गए।

टीम ने सभी दुकानदारों से कुल एक लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूली। स्पेशल अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम अनेक प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed