फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A fight broke out in the house, a bike was broken, a bike was snatched

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर मारपीट, एक बाइक तोड़ी, एक छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out in the house, a bike was broken, a bike was snatched
विज्ञापन

राजेश कॉलोनी में बाइक पर आए आठ-नौ बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान एक बाइक में तोड़फोड़ की और एक बाइक छीनकर फरार हो गए। शहर की पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

राजेश काॅलोनी निवासी प्रिंस बिजली निगम अंबाला में डीसी रेट पर नौकरी करता है। रात लगभग 11 बजे वह अपने भाई सागर, माता ज्योति व बहन प्रिया के साथ घर पर था। इसी दौरान उसके भाई के दोस्त दानिश, संजीव व पवन ने आवाज लगाई। इतने में बाइकों पर आठ-नौ युवक आए और घर के बाहर खड़े दानिश व अन्य को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर प्रिंस अपने भाई और मां-बहन के साथ बाहर आकर बीचबचाव किया तो वे गालीगलौज करने लगे। इनमें से एक आरोपी की पहचान शंटी उर्फ आदित्य के रूप में हुई। उसे मारपीट करने से रोका तो उसने धमकी दी कि तुझे हुक्का उठाने का मजा सिखाने आया हूं। आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। घर में घुसकर बाइक तोड़ दी और दानिश की बाइक छीनकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शंटी को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed