फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A fabricated story of falling from a bed was created to make the murder look like an accident

Yamuna Nagar News: हत्या को हादसा दिखाने के लिए चारपाई से गिरने की गढ़ी कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A fabricated story of falling from a bed was created to make the murder look like an accident
कमलेश। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव हरगढ़ में बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पुत्रवधू शालिनी और गांव मामली कला निवासी उसके प्रेमी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर 19 जुलाई 2025 को सास कमलेश की हत्या को हादसा दिखाने के लिए चारपाई से गिरकर मौत होने की झूठी कहानी गढ़ दी।
मृतका के बेटे जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने उसकी बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शिवानी आरोपी राजेश के ही गांव की रहने वाली है। करीब दो वर्ष पहले शिवानी की शादी जितेंद्र निवासी गांव हरगढ़ से हुई थी, लेकिन इसके बावजूद उसके राजेश के साथ प्रेम संबंध बने रहे। इन्हीं अवैध संबंधों के चलते बुजुर्ग महिला की हत्या की साजिश रची गई। क्योंकि सास कमलेश को उनके उसपर शक होने लगा था। ऐसे में उसने अपने प्रेमी संग मिलकर कमलेश को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। हरगढ़ गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2023 को 25 वर्षीय शिवानी निवासी गांव मोमली वाला से हुई थी। वह अपनी पत्नी, माता कमलेश, पिता सुमेर चंद और ताऊ रणबीर के साथ गांव में रहता था। जितेंद्र घर से करीब पांच किलोमीटर दूर एक फैक्टरी में वेल्डिंग का काम करता है।
विज्ञापन

घटना वाली रात वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गया था। जितेंद्र के अनुसार, 19 जुलाई की रात उसकी मां की तबीयत खराब थी। रात करीब 12 बजे उसने पत्नी शिवानी को फोन कर मां की तबीयत के बारे में पूछा। इस पर शिवानी ने बेचैनी की बात कही। जब उसने मां से बात कराने को कहा तो शिवानी ने यह कहकर फोन काट दिया कि बच्चा उठकर रोने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पौने एक बजे दोबारा फोन करने पर शिवानी ने पहले मां की हालत ठीक बताई और कुछ देर बाद कहा कि मां चारपाई से गिर गई हैं। उसने बताया कि सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जितेंद्र घर पहुंचा, जहां उसकी मां का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। परिजनों की मौजूदगी में बिना किसी संदेह के अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और हत्या में प्रयुक्त हथियारों व अन्य साधनों की बरामदगी की जाएगी। -आशीष चौधरी, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed