फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A demand has been raised to include the area in the 'Lal Dora' zone

Yamuna Nagar News: लाल डोरा में शामिल करने की उठाई मांग

Mon, 19 Jan 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A demand has been raised to include the area in the 'Lal Dora' zone
व्यासपुर में आयोजित ग्रामसभा की बैठक में उप​स्थित सरपंच व ग्रामीण। संवाद - फोटो : बिछिया से भ्रमण के लिए रवाना होता महिला किसानों का दल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बा के काली माता मंदिर में रविवार को ग्राम पंचायत व्यासपुर की तरफ से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की बैठक में लोगों ने मांग की कि वाल्मीकि बस्ती, आंबेडकर नगर, रामदासी मोहल्ला को लाल डोरा आबादी देह में शामिल किया जाए।
बैठक ग्राम पंचायत की सरपंच कीर्ति खुराना की देखरेख में हुई। बैठक में पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा, सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना सहित पंच डाॅ. सुभाष, अशोक धीमान, संदीप कुमार, पुनित, जगतार सहित पंचायत के सभी वार्डों के पंच उपस्थित रहे। कीर्ति रानी ने कहा कि ग्राम सभा का उद्देश्य गांव के समग्र विकास को लेकर आपसी विचार-विमर्श करना और योजनाओं को धरातल पर उतारना है। पंचायत ग्रामीणों के सुझावों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह में माता काॅलोनी से गंदे पानी की निकासी करवाने, वार्ड एक में करतार सिंह के घर से बलवंत सिंह के घर तक गली का निर्माण करवाने, भागमल वाली गली के समीप तालाब की सफाई करवाकर पास से कूड़े का उठान करवाया जाए, सैनी मोहल्ला में मेघनाथ के घर से सुखराम के घर तक गली का निर्माण करवाने, एसके स्टाेर से डेहा बस्ती तक गली का निर्माण करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलाववा जगाधरी मार्ग पर दामोदर की दुकान के समीप वाली गली की रिपेयर करवाने और अमृत सरोवर का कार्य पूरा करके तालाब से अतिरिक्त पानी की निकासी करवाने की मांग की गई।
पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा ने बताया कि स्वच्छता, पेयजल, सडक़, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन और पंचायत भूमि से अवैध कब्जे हटाने जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास कार्यों में पंचायत का सहयोग करें। ग्रामीणों ने गांव की आंतरिक सड़कों की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने, साफ-सफाई व्यवस्था को और नियमित कूड़ा उठान, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग रखी।

सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने कहा कि पंचायत के हर वार्ड में समान विकास कराने के लिए योजना बना रही है। जिन समस्याओं को ग्राम सभा में उठाया गया है, उन्हें प्राथमिकता के साथ संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। और जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed