{"_id":"60fc68298ebc3e586672a5e5","slug":"a-corona-patient-was-found-in-the-district-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl776324141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना का एक मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना का एक मरीज मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित मिला। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। दो दिन में कोई भी मरीज ठीक नहीं हुआ है। इससे जिले का रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत से घटकर 98.30 रह गया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।
डीसी गिरीश अरोड़ा ने कहा कि बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ने वाली भीड़ संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है। कोरोना के बचाव के लिए नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है। डीसी ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.30 प्रतिशत हो गया है। जिले की कुल आबादी में से 30.78 प्रतिशत की कोरोना जांच हो गई है।
अब तक जिले में कुल 24624 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में 10 संक्रमितों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के कुल 11 सक्रिय मरीज हैं। एक मरीज जिले के अस्पताल में भर्ती है। अभी तक कुल 370034 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 341786 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।