{"_id":"696d32d3cc58d99e5903eaa7","slug":"a-community-center-for-scheduled-castes-will-be-built-in-khajuri-at-a-cost-of-21-lakh-rupees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150088-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खजूरी में 21 लाख से बनेगी अनुसूचित जाति चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खजूरी में 21 लाख से बनेगी अनुसूचित जाति चौपाल
Mon, 19 Jan 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
गांव खजूरी में ग्रामीणों को संबोधित करते मुख्यातिथि नेपाल राणा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गांव खजूरी में 21 लाख रुपये की लागत से बनी अनुसूचित जाति चौपाल एवं धर्मशाला का शिलान्यास भाजपा नेता नेपाल राणा ने किया। नेपाल राणा ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण हलकों में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं लागू की जा रही हैं।
गांव खजूरी में एससी चौपाल व धर्मशाला के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया है।
जिला परिषद चेयरमैन अग्निविजय ने कहा कि जनसहयोग से ही विकास कार्य सफल होते हैं और जिला परिषद भविष्य में भी गांवों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी। इस अवसर पर सरपंच खजूरी आज्ञा राम, सरपंच उन्हेड़ी मोहित राणा, सरपंच संधाली राजेश राणा, सरपंच गुमथला परवीन, सरपंच मोहड़ी सतीश शर्मा, अर्जुन राणा खजूरी, नरेंद्र राणा, राजेश राणा, राजेंद्र कुमार खजूरी, ब्लॉक समिति चेयरमैन ओमवीर, पुरुषोत्तम खजूरी मौजूद रहे।