Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A cleanliness drive was conducted from Vyaspur to the fair site.

Yamuna Nagar News: व्यासपुर से मेला स्थल तक चलाया सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A cleanliness drive was conducted from Vyaspur to the fair site.
व्यासपुर में सड़क किनारे से पॉलिथीन एकत्रित करते मजदूर। सरपंच
व्यासपुर। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में कपालमोचन में 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराज्यीय मेले के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले तक पहुंचने वाले रास्तों को साफ-सुथरा बनाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को व्यासपुर से कपालमोचन तक सड़क के दोनों ओर फैले कूड़े, प्लास्टिक और पॉलिथीन को एकत्रित करने का कार्य शुरू किया गया। ग्राम पंचायत व्यासपुर की सरपंच कीर्ति रानी ने बताया कि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का गांव व्यासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना पंचायत की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पूरे मार्ग की सफाई करवाई जा रही है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पंचायत सदस्य डॉ. सुभाष चंद्र भी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर अपनी देखरेख में सफाई कार्य करवा रहे हैं। पंचायत का प्रयास है कि मेले के दौरान व्यासपुर से कपालमोचन तक पूरा मार्ग स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे और बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छा संदेश लेकर लौटें।

व्यासपुर में सड़क किनारे से पॉलिथीन एकत्रित करते मजदूर। सरपंच

व्यासपुर में सड़क किनारे से पॉलिथीन एकत्रित करते मजदूर। सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed