फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A case was going on in the court against his wife, the husband committed suicide

Yamuna Nagar News: पत्नी से अदालत में चल रहा केस, पति ने दी जान

Mon, 11 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A case was going on in the court against his wife, the husband committed suicide
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोग। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पत्नी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान गांव जड़ौदा निवासी कौशल के तौर पर हुई है। बताया जा रहा युवक का अपनी पत्नी के साथ कोर्ट केस चल रहा था, जिसकी वजह से काफी परेशान रहता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव जड़ौदा निवासी कौशल मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी करीब आठ साल पहले हमीदा निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के पास दो लड़कियां है। बताया जा रहा है की शादी के बाद कौशल की अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ नहीं बनती थी। इस पर लक्ष्मी अपने मायके चली गई थी। उसकी पत्नी ने कौशल पर कोर्ट केस किया है।
विज्ञापन

केस के कारण से कौशल काफी दिनों से परेशान चल रहा था। रक्षाबंधन के दिन कौशल का भाई अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गया था। वह घर पर अकेला था। रविवार की सुबह भाई घर लौटा तो उसे कौशल फंदे पर लटका मिला। उसने मामले की सूचना पड़ोसियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना के बारे पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही शहर जगाधरी थाने में तैनात एएसआई तरसेम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि कौशल के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोग। संवाद

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोग। संवाद- फोटो : संवाद

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोग। संवाद

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद लोग। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed