{"_id":"683233c9ba0ffa821e0911ef","slug":"a-boy-fell-into-a-canal-while-throwing-stones-and-went-missing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138265-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पत्थर फेंकते समय नहर में गिरकर बालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पत्थर फेंकते समय नहर में गिरकर बालक लापता
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर किनारे विलाप करती अनिकेत की मां व अन्य परिजन। संवाद
यमुनानगर। शौच करने के लिए पश्चिमी यमुना नहर के किनारे गया 11 वर्षीय बालक पैर फिसलने के बाद नहर में गिरा और लापता हो गया। हादसा तब हुआ, जब बच्चा नहर में पत्थर फेंकने लगा और उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह लड़खड़ा कर नहर में जा गिरा।
सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर बालक की नहर में तलाश कराई, हालांकि बहाव तेज होने के कारण देर शाम तक बालक का सुराग नहीं लग पाया। वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बालक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है।
तीर्थ नगर की टपरियों निवासी 11 वर्षीय अनिकेत क्षेत्र के श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। पिता ने करियाना की दुकान की हुई है। अनिकेत की मां ने बताया कि शनिवार तड़के साढ़े पांच बजे के करीब बेटे ने उससे शौच करने के लिए पानी की बोतल मांगी। इसके बाद वह पानी की बोतल भरकर रेलवे पुल के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर किनारे चला गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदशियों के अनुसार, नहर किनारे पड़े एक पत्थर को फेंकते समय वह वह लड़खड़ा गया। जिसके बाद उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। एक व्यक्ति की सूचना पर घर व कॉलोनी के लोग माैके पर पहुंचे और तलाश की। पानी का बहाव अधिक होने के कारण व नहर किनारे पक्के होने की वजह से कोई नहर में नहीं जा पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने बालक की खोज की, लेकिन सुराग नहीं लग पाया।