फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A boy and a girl jumped into the Western Yamuna Canal

Haryana: पश्चिमी यमुना नहर में लड़का-लड़की ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस, देर रात हुई घटना

Tue, 08 Jul 2025 11:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 11:05 PM IST
सार

लड़का-लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान एक युवक ने दोनों को नहर में डूबने से बचाने का प्रयास किया, पर बहाव तेज होने से दोनों नहर में डूब गए।

विज्ञापन
A boy and a girl jumped into the Western Yamuna Canal
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़ी माजरा पुल के समीप लड़का-लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान एक युवक ने दोनों को नहर में डूबने से बचाने का प्रयास किया, पर बहाव तेज होने से दोनों नहर में डूब गए। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी। नहर में डूबे लड़के-लड़की की पहचान पारस व मुस्कान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोनों छोटी लाइन स्थित पंचायती गुरुद्वारा के समीप रहते हैं। पानी का बहाव ज्यादा होने से पुलिस ने दोनों की कई किमी. दूर तक नहर में तलाश की। देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं लग पाया है। लड़का-लड़की ने नहर में छलांग लगाने का खौफनाक कदम क्यों उठाया। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


नहर में डूबे लड़के-लड़की की हमीदा हेड पर गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, पर उनका कुछ पता नहीं चला। नहर में पानी का बहाव तेज है, इसलिए करनाल के इंद्री में भी तलाश कराई जाएगी। - शमशेर सिंह, प्रभारी, हमीदा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 
हरियाणा में भीषण हादसा: बाइक के हो गए टुकड़े, महिला ने ली थी लिफ्ट, डंपर की टक्कर से दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed