फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A bike rider snatched the purse from a woman travelling in an auto rickshaw

Yamuna Nagar News: ऑटो रिक्शा सवार महिला से बाइक सवार से झपटा पर्स

Thu, 05 Jun 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Jun 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
A bike rider snatched the purse from a woman travelling in an auto rickshaw
यमुनानगर। बाइक सवार एक बदमाश ऑटो रिक्शा से घर जा रही महिला के हाथ से पर्स झपट कर फरार हो गया। ये घटना रेलवे रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक के पास हुई। पर्स में 17 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व दस्तावेज थे। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी फजीजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह बेटी नाहिर, पुत्रवधु खुशनुमा व अनम के साथ बाजार गई थी। शाम करीब पौने छह बजे वे शहीद भगत सिंह चौक से ऑटो रिक्शा में अपने घर जा रही थी। इस दौरान रेलवे रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने पीछे से बाइक पर आया एक बदमाश उसके हाथ से पर्स झपट कर रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गया। उसने शोर मचाया और आरोपी की पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सतीश का कहना है कि अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed