{"_id":"145-58538","slug":"Yamuna-Nagar-58538-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटी ने यात्री को जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटी ने यात्री को जड़े थप्पड़
Yamuna Nagar
Updated Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। एक दैनिक यात्री ने रेलवे विभाग के एक टिकट निरीक्षक पर थप्पड़ मारने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। वारदात शुक्रवार रात की है। जब दैनिक यात्री मुजफ्फरनगर से जगाधरी लौट रहा था तो सयालदह एक्सप्रेस में जांच करने आए टीटी ने गलत डिब्बे में चढ़ने पर यात्री को कई थप्पड़ जड़ दिए।
जगाधरी की भारत सेवक नगर कॉलोनी निवासी संदीप मुजफ्फरनगर में प्राइवेट जॉब करता है। इसके लिए वह रोजाना ट्रेन से आना जाना करता है। उसने एमएसटी पास बनाया है। शुक्रवार रात को वह सहारनपुर तक एक पैसेंजर ट्रेन में आ गया। रात करीब 10:30 बजे संदीप यमुनानगर आने के लिए सयालदह एक्सप्रेस की एक बोगी में चढ़ गया। संदीप ने बताया कि एक टिकट निरीक्षक जांच करने के लिए आया। टीटी की जेब पर नेम प्लेट नहीं थी। संदीप ने उसे अपना एमएसटी पास दिखाया। उसके बाद टिकट निरीक्षक ने संदीप से उसका पहचान पत्र मांगा। संदीप ने पहचान पत्र दिखा दिया। टिकट निरीक्षक ने उससे कहा कि यह पास इस बोगी में मान्य नहीं है। संदीप का कहना है कि टिकट निरीक्षक ने उससे इस बोगी में सफर करने के लिए 360 रुपये जुर्माना देनेेे को कहा। संदीप ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर टिकट निरीक्षक ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। हाथापाई के दौरान टीटी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। अन्य यात्रियों ने उसे टीटी के चंगुल से छुड़ाया। जगाधरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर संदीप ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने उसे पहले मेडिकल करवाने को कहा। शनिवार सुबह संदीप ने सिविल अस्पताल यमुनानगर में मेडिकल करवाया। संदीप केे अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में उसके कान में जख्म हैं, वहीं जीआरपी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पास मामले की लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
महिला से छेड़छाड़ क ी हो चुकी है घटना
चलती ट्रेन में टीटी द्वारा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार का दो सप्ताह में यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले एक युवती ने टीटी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि ट्रेन में एक टीटी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जगाधरी रेलवे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दैनिक यात्री संघ ने की निंदा
दैनिक यात्री संघ के प्रधान हरप्रीत सिंह का कहना है कि टिकट यात्री यात्रियों के साथ दिन-प्रतिदिन रेलवे में हो रही इस प्रकार की घटनाओं की संघ निंदा करता है। रेलवे प्रशासन को इस बारे में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हाेंने कहा कि इस बारे में वह रेलवे के उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।