फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नाले में मिला शव, मचा हड़कंप

नाले में मिला शव, मचा हड़कंप

Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। हनुमान गेट के नजदीक सोमवार सुबह नाले में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मौत का कारण पता लगाने के लिए विसरा रिपोर्ट जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि हनुमान गेट के नजदीक नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त करवाई। मृतक की शिनाख्त शांति कालोनी उधमगढ़ की माजरी निवासी 45 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन जगाधरी के सरकारी अस्पताल में पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मौत का कारण पता लगाने के लिए विसरा रिपोर्ट जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दी है। बुड़िया गेट चौकी प्रभारी यशपाल नेहरा का कहना है कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed