फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   आश्रम की दीवार तोड़ने से उपजा तनाव

आश्रम की दीवार तोड़ने से उपजा तनाव

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कपाल मोचन स्थित सूरजकुंड मंदिर में श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए देर शाम दीवार तोड़ दिए जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासनिक खंड में बैैठे अधिकारियों को जब इसकी भनक लगी तो वे मौके पर पहुंचे और आननफानन में दीवार का निर्माण दोबारा कराया गया।
विज्ञापन

सूरजकुंड मंदिर के साथ ही दूसरा आश्रम लगता है। इस आश्रम में श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए दूसरा रास्ता है, जो दूर से घूम कर आता है। श्रद्धालुओं को मंदिर में माथा टेकने के लिए दूर से घूम कर आना न पड़े, इसलिए कुछ लोगों ने दीवार को तोड़ दिया। दीवार टूटने के बाद श्रद्धालु इसी रास्ते का इस्तेमाल आने-जाने के लिए करने लगे। इस बात की भनक जब श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासनिक खंड में बैठे अधिकारियों को दी। एक बार तो दीवार टूटने के कारण मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी अशोक सांगवान, एसपी मितेश जैन व एसडीएम बिलासपुर व मेला प्रशासक अश्वनी मैंगी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद डीसी व एसपी ने दीवार तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी की बात कही, लेकिन बाद में मंदिर प्रबंधक दीवार को तुरंत प्रभाव से दोबारा बनाने पर राजी हो गए। वहीं, मेले में सूरजकुंड सरोवर पर अधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर की चहारदीवारी तोड़ कर खेतों की तरफ रास्ता बनाया है, ताकि श्रद्धालु भीड़ से परेशान न हों। खुद डीएसपी पुष्पा खत्री ने भी महिला घाटों की तरफ जाकर स्थिति व सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed