फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शुगर मिल में गन्ने की पिराई शुरू

शुगर मिल में गन्ने की पिराई शुरू

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एशिया की सबसे अधिक व उमदा चीनी उत्पादक सरस्वती शुगर मिल में मंगलवार से गन्ने की पिराई आरंभ कर दी। शुगर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके सचदेवा ने उद्घाटन कर पिराई कर शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर एसके सचदेवा ने कहा कि गन्ने की पिराई को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए मिल की तरफ से विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर मौजूद गन्ना विभाग के वाइस प्रेसिडेंट डीपी सिंह ने मिल अधिकारियों व किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिल के सभी 47 क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद की जाएगी। मजदूरों की समस्या को देखते हुए मिल की ओर से 17 केन लोडर क्रय केंद्रों पर लगाए गए हैं। गन्ना लोड करने के लिए इन लोडरों से काम लिया जाएगा।
विज्ञापन

शुगर मिल के कार्यकारी अधिकारी एसके सचदेवा ने बताया कि मिल की ओर से इस वर्ष 140 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई का लक्ष्य रखा गया है, जिसे सुचारु रूप से जारी रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। पिराई के शुभारंभ के दिन पहुंचने वाले सबसे पहले किसान गांव शादीपुर निवासी अब्बास अली, गांव बूडिया निवासी जयपाल, गांव जंदेड़ा निवासी सोमनाथ को हार पहना व उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed