फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हादसे में ट्रक चालक की मौत

हादसे में ट्रक चालक की मौत

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भरती करवाया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बलौली निवासी हरदेव सिंह ट्रक चलाता था। शुक्रवार देर रात वह ट्रक पर लकड़ी लादकर यमुनानगर से आ रहा था। पंजेटों गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने टक्कर मार दी। हरदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक हरदेव सिंह के परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी रिछपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बेटी की शादी का सामान लेने गए पिता की मौत
यमुनानगर। बेटी की शादी के लिए सामान लेकर लौट रहे पिता-पुत्र की टैक्टर-ट्राली को अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने साइड मार दी। हादसे में बेटा तो बच गया लेकिन पिता की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त गांव महम्मदपुर निवासी सिंगराम के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप के बयान पर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर फरार अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव महम्मदपुर निवासी संदीप ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने पिता सिंगराम के साथ बहन की शादी के लिए सामान खरीदने बिलासपुर गया था। ट्रैक्टर-ट्राली में सामान लादकर शाम को घर आ रहे थे। गांव मारवाकलां के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने ओवर टेक करते समय साइड मार दी जिससे सिंगराम सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed