{"_id":"620821386116930f987ba441","slug":"97-new-cases-of-corona-found-no-death-for-two-days-yamuna-nagar-news-knl987911153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 97 नए केस मिले, दो दिन से नहीं हुई कोई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 97 नए केस मिले, दो दिन से नहीं हुई कोई मौत
विज्ञापन
जिले में शनिवार को कोरोना के 97 नए केस मिले। दो दिन से किसी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई जो स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आमजन के लिए भी राहत की बात है। वहीं 117 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए।
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना के 97 केस आए। जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 97.99 प्रतिशत हो गया है। जिले में कुल आबादी का 49.47 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 30301 लोग कोरोना पॉजीटिव हो चुके हैं। इनमें 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 29694 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन की पालन करें। हमेशा मास्क पहने और एक दूसरे से निश्चित दूरी बनाकर रखें। कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं। अपने आसपास सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखे। छींकते समय नाक पर रूमाल अवश्य रखें व हाथों को बार-बार धोते रहें।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 153 सक्रिय केस हैं जिसमें से 112 घर पर व 41 अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 594689 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 558379 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1864 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में 861 एक्टिव माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं।