फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   9.63 lakh rupees cheated in the name of online task

Yamuna Nagar News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगे 9.63 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
9.63 lakh rupees cheated in the name of online task
यमुनानगर। साइबर ठगों ने घर बैठ ऑनलाइन टास्क पूरा कर अधिक पैसे कमाने का लालच देकर शहर की सिविल लाइन जगाधरी निवासी अभिषेक वर्मा से नौ लाख 63 हजार रुपये ठग लिए गए। अभिषेक गुरुग्राम स्थित आईटी कंपनी में काम करता है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

अभिषेक वर्मा ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 15 अप्रैल को उसके मोबाइल पर दिव्या नाम की लड़की का व्हाट्सएप पर घर बैठे काम करने के नाम से संदेश आया। उसने संदेश में काम करने के लिए हां कर दी। जिसके बाद लड़की ने उसे एक लिंक भेजा। जिसे क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया। जहां उसे कुछ रिव्यू दिए गए। जिसे उसने आसानी से पूरा कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उसके अकाउंट में आठ सौ रुपये भेज दिए। बाद में आरोपियों ने उसे पेड टास्क दिए। उसने आरोपियों के कहने पर उनके अकाउंट में 10 हजार रुपये जमा करवा दिए। उसने वह टास्क आसानी से पूरा कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके अकाउंट में टास्क पूरा करने के मुनाफे के 15 हजार रुपये डाल दिए। इस तरह आरोपियों ने उसे पेड़ टास्क देने के नाम पर अलग-अलग करके नौ लाख 63 हजार रुपये जमा कर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने आरोपियों से अपने मुनाफे के पैसे देने को कहा तो आरोपियों ने मना कर दिया। आरोपियों ने उसे और दस लाख रुपये जमा करवाने को कहा। उसने आरोपियों को पैसे जमा करवाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे ग्रुप से निकाल दिया। उसे जब अपने से ऑनलाइन साइबर ठगी का पता चला तो उसने आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed