फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   93 thousand taken from minor's account, then 93 thousand taken out from grandparents' account

नाबालिग से ली खाते की जानकारी फिर दादा-दादी के खाते से निकाले 93 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
93 thousand taken from minor's account, then 93 thousand taken out from grandparents' account
यमुनानगर। फेसबुक पर बेचने के लिए डाले मोबाइल को खरीदने की बात कहकर दो लोगों ने किशोर से उसके दादा के अकाउंट की जानकारी ले ली। आरोपियों ने खुद को आर्मी अधिकारी बताकर किशोर को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उससे जानकारी लेकर उसके दादा-दादी के संयुक्त खाते से 93 हजार रुपये निकाल लिए। साढौरा थाना पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सभापुर निवासी कश्मीरी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका व उसकी पत्नी अंग्रेजो देवी का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा साढौरा में संयुक्त खाता है। उसके पोते अंकुश कुमार ने अपना मोबाइल बेचने के लिए फेसबुक पर उसकी फोटो डाली थी, जिसके चलते उनके पास दो नंबरों से फोन आया और कहा कि उन्हें फोन पसंद है और वह इसे खरीदना चाहते हैं। पहले नंबर से जिस व्यक्ति ने फोन किया, उसने अपना नाम संजय सिंह और दूसरे नंबर वाले व्यक्ति ने अपना नाम विकास पटेल बताया। आरोपी संजय सिंह ने खुद को आर्मी की आफार बटालियन का अधिकारी बताया। आरोपी ने बताया कि उसकी राजस्थान में पोस्टिंग है और वह पावंटा का रहने वाला है। इसी तरह आरोपी विकास पटेल ने भी खुद को आर्मी में बताया। आरोपियों ने मोबाइल खरीदने की बात कहकर उसके पोते को जाल में फंसा लिया और उससे ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने के लिए खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपियों ने उसके दादा-दादी के अकाउंट से 93000 रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी विकास पटेल व संजय सिंह नाम के दो लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed