फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   92.45% candidates took part in the eligibility test in two days

Yamuna Nagar News: दो दिन में 92.45% अभ्यर्थियों ने लिया पात्रता परीक्षा में हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
92.45% candidates took part in the eligibility test in two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/जगाधरी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की दो दिवसीय संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस दौरान दो दिन के चार सत्रों में 45,477 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। इनमें से 42,024 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 3,435 अनुपस्थित रहे। दोनों दिन उपस्थिति 92.45 प्रतिशत रही।
रविवार को 47 केंद्रों पर कुल 22,624 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। इनमें से 20,937 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे और 1,691 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को पहले सत्र में कुल 11,314 में से 10,444 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 843 अनुपस्थित रहे। दूसरे सत्र में 11,314 अभ्यर्थियों में से 10,493 परीक्षा देने पहुंचे और 821 गैरहाजिर रहे। पहले सत्र में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 92.31 और दूसरे सत्र में 92.73 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

शनिवार को पहले दिन दोनों सत्रों में 22,849 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। इस दौरान 21,087 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। केंद्रों के अंदर बाहर के साथ आसपास भी पुलिस तैनात रही। किसी व्यक्ति को बिना कारण केंद्र के आसपास रुकने नहीं दिया गया। बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावकों, परिजनों को भी एक निश्चित दूरी से आगे नहीं आने दिया गया। इस दौरान किसी केंद्र पर नकल व उपद्रव का कोई समाचार नहीं मिला। तमाम केंद्रों पर पहले व परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीसी, एडीसी, एसपी, एसडीएम, सीटीएम सहित तमाम अधिकारी दोनों सत्रों में एक से दूसरे केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed