फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   9.17 lakhs were looted in the name of sending them abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 9.17 लाख हड़पे

Sun, 22 Feb 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
9.17 lakhs were looted in the name of sending them abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। विदेश भेजने के नाम पर 9.17 लाख हड़प लिए गए। पुलिस ने साढौरा निवासी किशव की शिकायत पर जगाधरी में समता योग आश्रम के पास स्थित हरे कृष्णा कंसलटेसी के संचालक दादुपुर हेड निवासी आरोपी गगन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
किशव ने शिकायत में बताया कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। मार्च 2025 में उसने एजेंट गगन के इंस्टाग्राम आईडी पर विज्ञापन देखा कि वह विदेश भेजने का काम करता है। एजेंट गगन से संपर्क करने के बाद उससे यूरोप में वर्क वीजा पर जाने बारे पूछा। जार्जिया भेजने के नाम एजेंट गगन ने साढ़े नौ लाख की मांग की और तीन महीने के अंदर जार्जिया भेजकर 15 दिन के अन्दर टूरिस्ट वीजा को वर्क वीजा में तब्दील बारे आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एजेंट गगन के आश्वासन के बाद उसे पासपोर्ट सहित सभी दस्तावेज और रकम दे दी। एजेंट गगन ने उसे सात मई को टूरिस्ट वीजा पर भेज दिया। वहां पर पहुंचने के बाद एजेंट गगन से संपर्क किया और टूरिस्ट वीजा को वर्क वीजा में तब्दील करवाने की मांग की तो उसने मेरे पिता से एक लाख की रकम गूगल-पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीना बीत जाने के बाद टूरिस्ट वीजा खत्म हो गया। टूरिस्ट वीजा की समय अवधि समाप्त होने पर 12 मई को जार्जिया पुलिस के गिरफ्तार कर लिया और 17 जून को वापस स्वदेश लौटा। एसएचओ मनजीत कौशिक ने बताया कि किशव की शिकायत पर गगन के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed