फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   9.17 lakhs looted in the name of Canadian work visa

Yamuna Nagar News: कनाडा के वर्क वीजा के नाम पर हड़पे 9.17 लाख

Sun, 13 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
9.17 lakhs looted in the name of Canadian work visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कनाडा का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर फतेहगढ़ के राजेश कुमार से आठ लोगों ने 9.17 लाख रुपये हड़प लिए। राजेश ने शिकायत थाना बूड़िया पुलिस को दी। पुलिस ने आठ लोगों को नामजद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि बेटे की 12वीं की पढ़ाई के बाद वह उसे विदेश भेजना चाह रहे थे। इसी सिलसिले में करनाल में उनके रिश्तेदार राजेश कुमार ने उन्हें बताया कि वह मोहाली की कंपनी में एजेंट है। कंपनी विदेश भेजने का काम करती है। इसके लिए राजेश ने मोहाली में कंपनी के कार्यालय में राकेश रिक्खी, प्रभा रिक्खी, कोमल, निम्रत, रिया शर्मा, नताशा, जोध सिंह से मिलवाया।
विज्ञापन

करनाल निवासी राजेश सहित मोहाली में कंपनी के सातों कर्मियों ने बेटे के लिए कनाड़ा का वर्क वीजा लगाने के नाम पर अलग-अलग समय पर पैसे लिए। इस तर एक जुलाई 2024 से 21 अक्तूबर 2024 तक करीब 9.17 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न तो बेटे का कनाडा का वर्क वीजा लगवाया और न उसे अन्य किसी देश भेज पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब विदेश भेजने के नाम पर आठों लोगों द्वारा ली गई धनराशि वापस मांगी गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। इसमें अब पुलिस ने आठों लोगों को नामजद किया है। थाना बूड़िया से मामले के जांच अधिकारी एचसी विरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed