{"_id":"697fad086004de17af07c34b","slug":"902-people-benefited-from-the-free-health-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150774-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 902 लोगों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 902 लोगों ने उठाया लाभ
Mon, 02 Feb 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
रादौर में आयोजित शिविर में बुजुर्ग की आंखों की जांच करते डॉक्टर।स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से आए कुल 902 नागरिकों ने भाग लेकर नि:शुल्क जांच, दवाइयों और परामर्श का लाभ उठाया।
आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों के माध्यम से विभिन्न रोगों की जांच की गई, जिससे सामान्य व गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार का मार्गदर्शन दिया गया।
शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे लोगों से मिलने के लिए पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।