फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   90 liquor contracts were sealed due to no auction, liquor was not sold

Yamuna Nagar News: नीलामी न होने से 90 ठेकों पर लगाई सील, नहीं बिकी शराब

Fri, 13 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
90 liquor contracts were sealed due to no auction, liquor was not sold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शराब के 90 ठेकों पर सील लग गई है। यह 45 जोन के वह ठेके हैं जिनकी अभी तक नीलामी नहीं हो सकी। गैंगस्टरों की धमकियों के डर से इस बार ठेकेदार शराब कारोबार से दूर ही रहे। शराब ठेकों की नीलामी न होने और सील किए जाने से प्रदेश सरकार को राजस्व की क्षति पहुंची है।
ठेकों को सील करने का काम बुधवार रात 11 बजे से लेकर वीरवार शाम तक जारी रहा। वीरवार को किसी भी ठेके पर शराब नहीं बिकी। ठेकों पर सील लगे ताले लटक गए हैं। जब तक 45 जोन में ठेकों की नीलामी नहीं होती तब तक इन पर ताला लटका रहेगा। आबकारी विभाग द्वारा अब 13 जून को एक बार फिर शराब ठेकों की नीलामी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

शराब ठेकों को सील करने का काम ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार रात 11 बजे और शहरी क्षेत्र में 12 बजे से शुरू हो गया था। रातभर कर्मचारी ठेकों को सील करने में जुटे रहे। जो ठेके बचे थे उन्हें वीरवार शाम तक सील कर दिया गया। एक तरह से वीरवार को जिलेभर में ड्राई डे ही रहा, क्योंकि जिन 10 जोन के ठेकों की नीलामी चार जून को हो चुकी है वह भी वीरवार को बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए ठेकेदारों को ठेकों का सेटअप तैयार कराने में अभी समय लगेगा। वैसे ज्यादातर ठेकेदार पुराने ठेकेदारों से बात कर रहे हैं ताकि उनसे सामान लेकर जल्द से जल्द शराब बेचने का काम शुरू किया जा सके।
शराब के ठेकों की नीलामी अब रिजर्व प्राइस को घटाकर कराई जाएगी। जिन ठेकों का रिजर्व प्राइस पांच करोड़ रुपये है उनमें पांच प्रतिशत और जिनका पांच करोड़ से ज्यादा है उनमें तीन प्रतिशत की कटौती की जाएगी।
अब आबकारी विभाग से लेकर प्रदेश सरकार तक की नजरे 13 जून को होने वाली नीलामी पर लगी हैं। यदि ठेकों की कीमतों में कमी होने के बाद भी शराब कारोबारी नीलामी में हिस्सा नहीं लेते तो मामला गंभीर हो जाएगा। केवल यमुनानगर से ही 400 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान होगा।
शराब के लिए ठेकों पर चक्कर काटते रहे लोग

ठेकों के बंद होने से लोगों में भी बेचैनी रही। जो शराब के शौकीन हैं वह दिनभर ठेकों पर चक्कर काटते रहे। ठेकों को बंद देख कर वापस लौटते रहे। देर शाम तक ऐसे लोग ठेकों पर आते रहे और लौटते रहे। मंगलवार को आखिरी दिन ठेकेदारों ने रेट कम करके शराब बेची। लोगों को लुभाने के लिए बकायदा ठेकों के बाहर शराब के रेट में भारी कमी के बैनर भी लगाए गए थे। 12 जून से शराब महंगी हो जाएगी इसके लिए लोगों ने कई पेटी शराब खरीद कर स्टॉक कर ली।

जिन ठेकों की नीलामी नहीं हो पाई, उन्हें सील कर दिया है। आगामी आदेशों तक इन ठेकों पर शराब नहीं बिकेगी। ठेकों की नीलामी 13 जून को कराई जाएगी। जो ठेके नीलाम हो चुके हैं, वह सेटअप बनाने में जुटे हैं। ये ठेके आज-कल में खुल जाएंगे। -आलोक पासी, डीईटीसी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed