फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   89 people corona infected the most in a day, including four from government school

एक दिन में सबसे ज्यादा 89 लोग कोरोना संक्रमित, सरकारी स्कूल के चार बच्चे भी शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
89 people corona infected the most in a day, including four from government school
यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। सात दिनों में अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। सोमवार को 89 कोरोना संक्रमित मिले। यह इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। इनमें एक कंपनी के 16 कर्मचारी, आईटीआई में नौ कर्मचारियों समेत दस लोग शामिल हैं। वहीं क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के 4 और बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले इसी सरकारी स्कूल में 10 बच्चे संक्रमित पाए गए थे। अब तक इस स्कूल के 14 बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

स्कूल में लगभग 500 बच्चों का सैंपल लिया गया था। हालांकि अभी कुछ बच्चों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिससे आंकड़ा और बढ़ सकता है। स्कूल में भारी संख्या में बच्चों के संक्रमित पाए जाने पर बच्चों, स्टाफ व अभिभावकों में बीमारी के प्रति डर बना हुआ है। अचानक संक्रमण बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन लगवा चुके बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वहीं टीका लगवाने वाले तीन लोग संक्रमित भी मिल चुके हैं, इसके बाद प्रशासन क्षेत्र में महामारी को लेकर सख्ती बरतने के मूड में है।
विज्ञापन

रिकवरी रेट भी पांच फीसदी कम हुआ
एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में न केवल तेजी से वृद्धि हुई है, बल्कि रिकवरी रेट भी पांच फीसदी कम हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते सात दिन में ही कोरोना संक्रमित मरीजों में 57 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जो एक भयावह आंकड़ा है। यदि इस दर को नियंत्रित नहीं किया गया तो हालात और अधिक खराब हो सकते हैं। 12 फरवरी को 97.34 फीसदी था जो 22 मार्च को रिकवरी रेट 92.66 प्रतिशत हो गया है। हालांकि डबलिंग रेट अभी भी 228 दिन है। जबकि जिले की कुल आबादी में से 19.32 प्रतिशत लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 7773 मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 7203 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। सोमवार को 46 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं विभिन्न टीमों द्वारा 486 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अब तक कुल 232894 सैंपल लिए।
-7773 पॉजिटिव मिले हैं।
-223985 लोग निगेटिव मिले।
-7203 कोरोना संक्रमित ठीक हुए।
-807 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
-अब तक 160 लोगों की मौत हुई।
-कुल एक्टिव मरीज 410 है।
-345 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
-65 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं।
-अब तक 3727 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
-76 कंटेनमेंट जोन अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए कोविड गाइडलाइन का पालन करें और मास्क व सामाजिक दूरी के नियम को जरूर अपनाएं। उन्होंने बताया कि अब जिले में कोरोना के 410 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 22 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं और 43 मरीज जिले के अस्पतालों में दाखिल हैं। सोमवार शाम 3 बजे तक कोविड-19 टीम द्वारा 486 सैंपल लिए गए हैं और सैंपल लेने की प्रक्रिया अभी जारी है।
कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए आमजन सावधानी बरतते हुए नियमों का पालन करें। प्रशासन की तरफ से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
-मुकुल कुमार, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed