{"_id":"65c2adfdf5e9a829b10e2f9b","slug":"878-students-took-the-exam-at-six-centers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-113554-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छह केंद्रों पर 878 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छह केंद्रों पर 878 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
अभय सिंह
जगाधरी। सरकार की महत्वाकांक्षी सुपर 100 योजना के अंतर्गत जिले के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए जिले के सभी खंडों में केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थिति 72.86 प्रतिशत रही। जबकि 27.14 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा के लिए जिले के हर खंड में एक केंद्र बनाया गया। केंद्र खंड के आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया था। परीक्षा नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल की देखरेख में हुई। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व जिला विज्ञान विशेषज्ञ के नेतृत्व में फ्लाइंग टीम बनाई गई थी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जहां नकल इत्यादि का कोई मामला नहीं मिला। परीक्षा के दौरान सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के लिए जिलेभर के सरकारी स्कूल की दसवीं के कुल 1205 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। जिसमें से 878 ही परीक्षा देने पहुंचे और 327 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में अपेक्षाकृत विद्यार्थियों की संख्या कम रही। विद्यार्थियों की अनुपस्थिति के कारण का पता लगाने के लिए विभाग ने मंथन शुरू कर दिया है। चूंकि विभाग को इस परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति 96 प्रतिशत रहने का अनुमान था। परंतु उपस्थिति 72.86 प्रतिशत रही, जिसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह सुपर 100 के प्रथम चरण की परीक्षा है। प्रथम चरण उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। दूसरे चरण की परीक्षा कुरुक्षेत्र में होगी और परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में 11वीं व 12वीं की शिक्षा के साथ नीट व जेईई की कोचिंग दी जाएगी। यह शिक्षा व कोचिंग आवासीय होगी, जिसका खर्च सरकार वहन करेगी।
इस केंद्र पर रही इतनी उपस्थिति
परीक्षा के लिए जिले में छह खंडों के राजकीय विद्यालयों में केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान जगाधरी में झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केंद्र में सबसे ज्यादा 411 विद्यार्थियों की परीक्षा होनी थी। जिसमें से 274 परीक्षा देने पहुंचे और 137 अनुपस्थित रहे। जबकि रादौर के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 200 परीक्षार्थियों में 159 उपस्थित और 41 अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली केंद्र पर 145 में से 117 परीक्षा देने पहुंचे और 28 अनुपस्थित रहे। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर केंद्र पर 127 में से 89 उपस्थित और 38 अनुपस्थित रहे। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर 163 में से 105 परीक्षार्थी पहुंचे और 58 नहीं आए। जबकि राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा को 159 विद्यार्थियों का केंद्र बनाया गया। जिसमें से 134 परीक्षा देने आए और 25 अनुपस्थित रहे।
सुपर 100 योजना के प्रथम चरण की जिले के छह केंद्रों पर विद्यार्थियों की परीक्षा करवाई गई। इस दौरान 72.86 प्रतिशत उपस्थिति रही। उपस्थिति कम होने के कारणों का मंथन किया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। उत्तीर्ण विद्यार्थियों को योजना के तहत मुफ्त कोचिंग व आवासीय सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
-विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।