फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   87361 tons of mining material climbed on the portal of screening plant without buying

बिना खरीदे स्क्रीनिंग प्लांट के पोर्टल पर चढ़ाई 87361 टन खनन सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
87361 tons of mining material climbed on the portal of screening plant without buying
यमुनानगर। स्क्रीनिंग प्लांट को ठेके पर लेकर ठेकेदार ने पोर्टल पर दूसरे राज्यों से खनन सामग्री की खरीद दिखाकर सरकार और स्क्रीनिंग प्लांट मालिक को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। जब स्क्रीनिंग प्लांट मालिक ने जांच कराई को उसके स्क्रीनिंग प्लांट के पोर्टल पर आरोपी ठेकेदार ने 87361 टन खनन सामग्री की दूसरे राज्यों से खरीद दिखाकर चढ़ाई हुई थी, लेकिन वास्तव में यह सामग्री खरीदी नहीं थी। प्रतापनगर पुलिस ने मामले में आरोपी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भूड़ कलां निवासी ओमप्रकाश ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका गांव भूड माजरा में दुर्गा स्क्रीन प्लांट के नाम से स्क्रीनिंग प्लांट है। उसने यह स्क्रीनिंग प्लांट एक अक्टूबर 2021 को डेढ़ लाख प्रति माह के हिसाब से छह माह के लिए राजस्थान के गंगानगर निवासी पंकज कुमार को ठेके पर दिया था। आरोपी ठेकेदार पंकज ने उसे नुकसान पहुंचाने और अपने आप को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए उसके स्क्रीनिंग प्लांट के पोर्टल पर ऑनलाइन दो नंबर की अवैध मिनरल्स (खनन सामग्री) खरीद ली। लेकिन वास्तव में कहीं से कोई मिनरल नहीं खरीदी गई। आरोप है कि आरोपी ने हेराफेरी कर 87361 टन मिनरल की अवैध खरीद उनके स्क्रीनिंग प्लांट के पोर्टल पर चढ़ा दी है। आरोप है कि आरोपी ठेकेदार ने हेराफेरी से उसके स्क्रीनिंग प्लांट के पोर्टल पर ऑनलाइन अवैध गलत परचेस चढ़ाकर उसे करीब दो करोड़ की अनुचित हानि पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed