{"_id":"69938e846255a94ecf012ced","slug":"872-lakhs-grabbed-in-the-name-of-getting-work-permit-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1014-847559-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 8.72 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 8.72 लाख हड़पे
Tue, 17 Feb 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने एक ट्रैवल एजेंट पर इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 8.72 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सुरजीत सिंह, रमन कुमार और राज चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।रादौर के गांव हुडिया निवासी सुखबीर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि बिलासपुर में उसकी मुलाकात राज चौहान से हुई थी, जिसने खुद को विदेश भेजने का एजेंट बताया। उसने अपने साथियों सुरजीत सिंह और रमन कुमार के साथ मिलकर इंग्लैंड में वर्क परमिट दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने उसे कुल 18 लाख रुपये खर्च बताकर पहले दो लाख रुपये अग्रिम मांगे। इसके बाद उसने अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों में ऑनलाइन और नकद मिलाकर करीब 6.12 लाख रुपये जमा करवा लिए गए। इसके अलावा दो लाख रुपये नकद भी लिए गए और 30 अप्रैल 2024 को इकरारनामा भी तैयार कराया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने एंबेसी फीस के नाम पर 60 हजार रुपये और ले लिए तथा उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। लगातार टालमटोल करने के बाद जब सुखबीर ने पैसे और पासपोर्ट वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बातचीत और व्हाट्सएप चैट के रिकॉर्ड भी सौंपे। संवाद
विज्ञापन