फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   85 thousand rupees and documents looted from the youth

Yamuna Nagar News: युवक से लूटे 85 हजार रुपये व दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
85 thousand rupees and documents looted from the youth
इंटरनेट कंपनी की कलेक्शन जमा कराने जा रहे छछरौली निवासी योगेश पर नुकीले हथियार से वार कर चार बदमाशों ने 85 हजार रुपये व दस्तावेजों से भरा पर्स लूट लिया। वारदात को अंजाम मांडखेड़ी गांव के पास अज्ञात युवकों ने दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चार युवकों पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिंद्रा फार्म छछरौली निवासी योगेश कुमार ने बताया कि वह वाई फाई इंटरनेट कंपनी आरपी वर्ल्ड में नौकरी करता है। उनकी कंपनी जिन जिन लोगों को इंटरनेट कनेक्शन देती है, उसका उनसे कलेक्शन का काम है। हर माह वह उनसे कलेक्शन करता है। उसके पास मई माह की 85 हजार रुपये कलेक्शन हुई थी। बुधवार को वह उसे जमा कराने यमुनानगर मुख्य कार्यालय में जमा कराने अपनी बाइक पर जा रहा था। जब वह सदर जगाधरी के गांव मांडखेड़ी के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर चार बदमाश आए। दोनों बाइकों पर दो दो युवक बैठे हुए थे। उन्होंने अपने मुंह सफेद कपड़े से ढके हुए थे। बाइक पर चलते हुए एक बदमाश ने किसी नुकीले हथियार से उस पर वार किया। जिससे वह अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने पर वह एक दम रूक गई। इसके बाद चारों बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी बदमाश ने फिर से नुकीले हथियार से उस पर वार किया। बाजू पर नुकीला हथियार लगने से वह घायल हो गया। आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की। जिसमें उसकी टी शर्ट फट गई। बदमाशों ने उससे मारपीट कर उसके लॉवर की जेब से उसका पर्स लूट लिया। पर्स में 85 हजार रुपये, उसकी बेटी का आधार कार्ड, उसका आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। रुपये लूटने के बाद वापस छछरौली की तरफ फरार हो गए। दोनों बाइकों पर कोई नंबर नहीं था। हाथापाई के दौरान उसका मोबाइल भी सड़क पर गिर गया था, जो बाद में मिल गया। उसने अपने दोस्त रितिक को फोन पर वारदात की जानकारी दी। जिसने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया और उपचार दिलाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात चार युवकों पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed