फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   81 thousand happy cards were made in seven months

Yamuna Nagar News: सात माह में बनाए 81 हजार हैप्पी कार्ड

Tue, 28 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
81 thousand happy cards were made in seven months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन (हैप्पी) योजना जिले के लोगों को खूब रास आ रही है। यही वजह है कि योजना में लगातार आवेदन बढ़ रहे हैं। योजना शुरू होने के सात माह में ही 87 हजार आवेदन आ गए हैं। इनमें 81 हजार पात्रों को हैप्पी कार्ड बन चुके हैं। अभी भी काफी लोग योजना में आवेदन कर रहे हैं।
विभाग से हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के कार्ड लेकर हजारों लोग रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का लाभ भी ले रहे हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार ने जून-2024 को हैप्पी योजना शुरू की थी। इसके तहत एक लाख या इससे कम वार्षिक आय वाले परिवारोंको हैप्पी कार्ड देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

इन हैप्पी कार्ड से हरियाणा रोडवेज की बसों में एक साल तक एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त सफर की सुविधा है। योजना की शुरुआत यानी जून में करीब दस हजार आवेदन आए थे। हर माह योजना के आवेदन बढ़ते गए। गत सात माह में कुल 87 हजार आवेदन हो चुके हैं, जिनमें 81 हजार को हैप्पी कार्ड अलॉट भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड वितरण कार्य के नोडल प्रताप सिंह ने बताया कि हैप्पी कार्ड के लिए 87 हजार आवेदन हो चुके हैं। इनमें 81 हजार को कार्ड दिए जा चुके हैं। शेष छह हजार सहित नए आवेदकों को कार्ड वितरण के लिए शहर के साथ रादौर, बिलासपुर (व्यासपुर), छछरौली जैसे ग्रामीण इलाकों में भी हेल्प डेस्क बनाए हैं। जहां मोबाइल पर आए मैसेज को दिखाकर आवेदक अपने हैप्पी कार्ड ले सकते हैं।

ये है योजना
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) में एक लाख या इससे कम वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य पात्र हैं।
इन्हें हरियाणा रोडवेज से हैप्पी कार्ड दिए जा रहे हैं, जिसे हरियाणा रोडवेज की बसों में परिचालक के पास मौजूद स्वाइप मशीन में स्वाइप करने पर गंतव्य स्थान तक के किलोमीटर कार्ड से कट जाएंगे। इस तरह हर यात्रा पर किलोमीटर कम होते जाएंगे और कार्ड धारक को किसी तरह का किराया नहीं देना पड़ेगा। ऐसे ही एक साल में रोडवेज बसों में एक हजार किमी तक निशुल्क सफर कार्ड धारक कर सकेंगे। कार्ड के लिए रोडवेज को 50 रुपये की फीस देनी है। इससे पहले किसी भी सीएससी से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed