फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   80 girl students will be trained for skill development

80 छात्राओं को कौशल विकास के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
80 girl students will be trained for skill development
शहर के गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में महिला सशक्तिकरण केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र में छात्राओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये जानकारी कार्यक्रम संयोजिका डॉ. आरती सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के निर्देशन में ये केंद्र स्थापित किया गया है। इसके तहत कंप्यूटर विभाग आईसीटी अकादमी और मैरिको कंपनी की ओर से यूजी और पीजी अंतिम वर्ष की 80 छात्राओं को डाटा एनालिसिस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डीएसपी सुरिंद्र कौर ने किया। इसके बाद छात्राओं ने शबद गायन से मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सुरिंद्र कौर ने छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए और उन्हें अपने सपने पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे पढ़ाई के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भी भाग लें। इस दौरान आईसीटी अकादमी के प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार ने कोर्स के बारे जानकारी दी और वर्तमान में डाटा एनालिसिस के महत्व के बारे में जानकारी दी। अकादमी के प्रभारी राघव श्रीवासन ने छात्राओं को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने कहा कि सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करें। इस दौरान अकादमी से भारत, कंप्यूटर विभाग से प्रो. डॉली अरोड़ा, रसमीत कौर, सानिया मलिक, नेहा अरोड़ा, हिना ग्रोवर, रीटा, कोनिका, शिवानी, दिव्या सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed