फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   80 cattle freed from animal smugglers

Yamuna Nagar News: पशु तस्करों से मुक्त करवाए 80 मवेशी

Thu, 01 Feb 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
80 cattle freed from animal smugglers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। छप्पर पुलिस ने मवेशियों को ट्रॉले में भरकर यूपी ले जा रहे पशु तस्करों से 10 भैंस समेत 80 मवेशियों को मुक्त करवाया है। इस दौरान उन्होंने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अंटावा निवासी मुकेश बावा ने बताया कि वह जय गऊ रक्षा यमुनानगर का अध्यक्ष है। उसे सूचना मिली कि कुछ मवेशियों को ट्रॉले में भरकर वध के लिए यूपी की तरफ ले जाया जाएगा। उसने इसकी सूचना छप्पर पुलिस को दी। छप्पर पुलिस ने टोल टैक्स मिल्क माजरा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद अंबाला की तरफ से एक गाड़ी तेज गति से आई। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया तो उसमें बैठे दो युवक उतरकर भाग निकले। चालक समेत चार व्यक्ति गाड़ी के अंदर थे।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान सहारनपुर के गंगोह निवासी सहवाज और इमरान, नानौता निवासी सावेज, सिरसा के डबवाली निवासी मोहित के रूप में हुई। फरार आरोपियों की पहचान गंगोह निवासी सारीक उर्फ गुल्लू व सहारनपुर के रामपुर निवासी वाजीद के रूप में हुई है। जांच करने पर गाड़ी से 70 कटड़े, कटड़ियां व दस भैंसे ठूस ठूस कर भरी हुई मिली। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed