फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   8 lakhs were grabbed in the name of selling land.

Yamuna Nagar News: भूमि बेचने के नाम पर हड़पे 8 लाख

Mon, 22 Sep 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
8 lakhs were grabbed in the name of selling land.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव नाहरपुर में जमीन बेचने के नाम पर दो लोगों से आठ लाख रुपए हड़प लिए गए। आरोप गांव के ही अफजल पर लगा है। जठलाना थाना पुलिस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव नाहरपुर निवासी अशोक कुमार ने शिकायत में बताया कि उसे पता चला था कि गांव का ही अफजल अपनी 302.05 वर्ग गज जमीन बेचना चाहता है। इस दौरान उसने व गांव के ही सुभाष चंद ने आरोपी से बात की। उनका आरोपी से जमीन का सौदा तय हो गया। आरोपी ने उससे बयाने के रूप में तीन लाख रुपए तथा सुभाष से पांच लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं करवाई। जब उसने आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर जब उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया और उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अफजल के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed