{"_id":"69938fa6daa02cb8bf040bc4","slug":"8-lakhs-cheated-from-two-youths-in-the-name-of-fake-visa-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-151501-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फर्जी वीजा के नाम पर दो युवकों से 8 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फर्जी वीजा के नाम पर दो युवकों से 8 लाख ठगे
Tue, 17 Feb 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव बुढेड़ी निवासी रवि कुमार ने एक ट्रैवल एजेंट पर फर्जी वीजा पर सिंगापुर भेजकर आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि सिंगापुर एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच के दौरान वीजा और जॉइनिंग लेटर को फर्जी बताया और उसे भारत भेज दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बुढेड़ी निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2025 में गांव गधौली निवासी विशाल कुमार से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने खुद को विदेश भेजने वाली एजेंसी का एजेंट बताकर सर्टिफाइड कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और आठ लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपी की बातों में आकर रवि ने बताई गई राशि अलग-अलग किस्तों में जमा कर दी और रकम भी दे दी। जुलाई 2025 में आरोपी ने उसे वीजा और कंपनी का नियुक्ति पत्र दे दिया, लेकिन सिंगापुर पहुंचते ही उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। भारत लौटने के बाद रवि कुमार ने आरोपी से पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने रकम लौटाने से साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, पैसे मांगने पर उसे धमकी भी दी गई। परेशान होकर पीड़ित ने सदर जगाधरी थाना पुलिस को शिकायत दी। संवाद