फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   7.95 lakh in the name of sending to Canada

Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 7.95 लाख हड़पे

Fri, 20 Sep 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
7.95 lakh in the name of sending to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बेटे का कनाडा भेजकर वहां की पीआर दिलाने के नाम पर चांदपुर निवासी देविंद्र कुमार से 7.95 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप गोल्डन पुरी निवासी जयंत बक्शी व उसकी पत्नी भावना शर्मा समेत पांच लोगों पर लगा है। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


चांदपुर निवासी देविंद्र कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा राहुल साल 2020 से दुबई में ड्राइवर का काम करता है। जबकि उसका भांजा दीपांशु कनाडा में रहता है। पिछले साल उसकी मुलाकात विष्णु नगर निवासी माधव से हुई थी। माधव ने उसे बताया था कि उसका रिश्तेदार गोल्डनपुरी निवासी जयंत बक्शी व उसकी पत्नी भावना शर्मा के पास कनाडा की पीआर है।
विज्ञापन

वह उसके बेटे राहुल को कनाडा भेज देंगे। इसके बाद उसने आरोपी जयंत बक्शी व भावना शर्मा से बातचीत की। उन्होंने उसे अपनी कनाडा की पीआर के दस्तावेज दिखाए। आरोपियों ने उसके बेटे की भी कनाडा की पीआर दिलाने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे के दस्तावेज और पासपोर्ट लिया। दस्तावेज देखकर आरोपियों ने उसके बेटे को जल्द ही कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। इसके लिए आरोपियों ने 15 लाख रुपये का खर्च बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लाख रुपये पहले और बाकी रकम बाद में देनी की बात तय हुई। इसके बाद आरोपी जयंत बक्शी, उसकी पत्नी भावना शर्मा, मां सुषमा बक्शी, माधव व रायपुर कॉलोनी निवासी कमल नयन शर्मा ने मिलकर उससे सात लाख 95 हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने के कुछ दिनों बाद आरोपी ने उसे कहा कि उसके बेटे की फाइल लगा दी गई है। इसके बाद आरोपी उसे झूठे आश्वासन देते रहे। कनाडा न भेजने पर जब उन्होंने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed