फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   77 boxes of liquor found missing during inspection of warehouse

Yamuna Nagar News: गोदाम की जांच में 77 पेटी शराब मिली कम

Wed, 18 Sep 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
77 boxes of liquor found missing during inspection of warehouse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव में शराब तस्करी पर पुलिस और आबकारी विभाग ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने जिले के तीन गोदामों में दबिश दी। एक गोदाम में 77 पेटी शराब कम मिली। कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब के 15 सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए हैं। निरीक्षण आख्या मुख्यालय भेज दी गई है।
आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवा को शराब के अलग-अलग तीन गोदामों का निरीक्षण किया। डीएसपी राजेश कुमार और आबकारी निरीक्षक मोहन राणा के नेतृत्व में टीम ने जगाधरी बस स्टैंड के पास एचएस लिक्कर, अंबाला रोड स्थित स्कॉच टैब और स्कॉच स्टेशन वाइन गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में शराब के स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया। एचएस लिक्कर में 77 पेटी शराब कम मिली। इसके साथ ही शराब के सैंपल भी लिए गए है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने शराब के अलग-अलग ब्रांड के 15 सैंपल लेकर जांच के लिए पंचकुला लैब को भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। जिले के सभी जोन में शराब की दुकानों पर स्टॉक की जांच की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक स्टॉक कम पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर शराब के गोदामों का निरीक्षण किया गया है। एक गोदाम में शराब का स्टॉक मिला है। जांच के गोदाम मालिक को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। - कृष्ण यादव, जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed