फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   75th Independence Amrit Festival celebrated

75वां आजादी अमृत महोत्सव मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
75th Independence Amrit Festival celebrated
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की सहभागिता से 75वें आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तीज महोत्सव मनाया गया। गांव भोजपुर परवालो के सरकारी स्कूल में आयोजित उपमंडल स्तरीय दो दिवसीय उत्सव का एसडीएम सुशील कुमार ने शुभारंभ किया। उन्होंने तीज उत्सव पर लगाए गए 12 विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित स्टालों का अवलोकन किया और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

स्टाल पर मेहंदी, महिला श्रृंगार, बच्चों के खिलौने, तीज उत्सव के अवसर पर खाद्य सामग्री व मिठाइयां स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्वयं तैयार की जा रही है। साथ ही तीज उत्सव पर झूला विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सभी स्टाल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। एसडीएम सुशील कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में उपमंडल स्तर पर बड़े गांवों में तीज महोत्सव को 10 व 11 अगस्त को धूमधाम से मनाया जा रहा है। खंड की महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष नैन ने कहा कि तीज का त्योहार पूरे देश मे मनाया जाता है, परंतु हरियाणा में तीज त्योहार का अपना एक विशेष अलग महत्व है। तीज उत्सव में रिती ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना, कथक ग्रुप द्वारा कथक नृत्य, वीना द्वारा आज की बेटी कविता, नताशा द्वारा नृत्य प्रस्तुति व अन्य महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बीडीपीओ दिनेश शर्मा, बुडिया के थाना प्रबंधक सुभाष चंद, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन खंड कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र राणा, बीसीसी कमलजीत, एलडीएफ ट्रेनर रोहित, आईसीडीएस बबीता, सुपरवाइजर संतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महिलाओं ने स्वागत और हरियाणवी गीत गाए
बिलासपुर। बिलासपुर में तहसीलदार चेतना चौधरी ने महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की सहभागिता से 75वें आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने तीज उत्सव में लगाए गए विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित स्टालों का अवलोकन किया। तहसीलदार ने कहा कि तीज उत्सव में अंजलि व सोनम ने स्वागत गीत, भावना व आनन्य ने हरियाणवी गीत व अन्य महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बीडीपीओ बलराम गुप्ता, बीइओ परमजीत गर्ग, बीआरपी सुखविंदर सिंह, एसईपीओ विजयंत प्रकाश व धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्दबन में मनाया उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम
फोटो नंबर 32
रादौर। उपमंडल के गांव खुर्दबन में उपमंडल स्तरीय तीज कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एसडीएम सुरेंद्र पाल सिंह ने शिरकत की। पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने कहा कि तीज का त्योहार हिंदू धर्म में अहम स्थान रखता है। यह त्योहार विशेष तौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज से लगभग 25 वर्ष पहले इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था, परंतु अब इसको धीरे धीरे हमारी आने वाली पीढ़ियां भूलती जा रही हैं। इसलिए इस परंपरा को बनाए रखने के लिए हरियाणा सरकार ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया है।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह द्वारा 11 स्टाल लगाए गए थे। मंच का संचालन आजीविका मिशन की सदस्य राजकुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीडीपीओ कंवर भान नरवाल, सीडीपीओ रेनू शर्मा, सुपरवाइजर वंदना काम्बोज, तहसीलदार कुंवर दीप, उप सिविल सर्जन डॉ. विजय परवाल आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक।

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक।- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed